जौनपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की कैम्प कार्यालय पर बैठक हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महासचिव विराज ठाकुर रहे।
श्री ठाकुर ने संगठन के विस्तार के लिए मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। वहीं राजवीर सिंह शुभम को मंडल अध्यक्ष करणी सेना छात्रशक्ति, पीयूष सिंह मंडल उपाध्यक्ष, आदर्श सिंह को मंडल सचिव के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया।
जिलाध्यक्ष अतुल सिंह छात्र शक्ति ने कर्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला उपाध्यक्ष हिमांशु सिंह, केराकत ब्लाक अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, बक्शा ब्लाक अध्यक्ष सौरभ सिंह, डोभी ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप सिंह को मनोनीत किया।
इस मौके पर सतीश सिंह, नीरज सिंह, सौरभ सिंह, कौशिक सिंह, शिवम सिंह, शोएब पठान, आकाश सिंह, संदेश सिंह, आदित्य सिंह, तेगा सिंह, सुमित सिंह, पीयूष सिंह, रितेश सिंह, सत्यम सिंह, सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे।





DOWNLOAD APP