शाहगंज, जौनपर। स्थानीय नगर में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी का जोरदार स्वागत किया गया।

शाहगंज नगर की युवा मोर्चा के कार्यकारिणी अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस मौके पर सह संयोजक संतोष जायसवाल, सूरज, पवन पाल, नगर कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सुशील सेठ (बागी), रविन्द्र जायसवाल युवा भाजपा नेता, युवा नेता अक्षत अग्रहरि (मीडिया प्रभारी शाहगंज), हेमन्त जायसवाल, विजय त्यागी, किसन अग्रहरि, वैभव आदि मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP