जौनपुर: साफ्टिन में फंसकर वृद्ध महिला की मौत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के खेतलपुर गाँव में मंगलवार को धान कूटने वाली मशीन के साफ्टिन में फंसकर एक महिला की मौत हो गई।
उक्त गांव निवासी रोहित सरोज व उनका भाई चंद्र प्रकाश सरोज घर पर ही सुबह धान कूटने के लिए घर-घर जाकर ट्रैक्टर के सहारे धान कूटने वाली को बुलाया था। सुबह लगभग नौ बजे धान कूटने का काम शुरू हुआ तो उनके इस काम में हाथ बटाने के लिए उनकी मां हिमला देवी (70) भी साथ में जुट गई। मशीन से हो रही धान की कुटाई का पालिश हटाने के लिये मशीन के नीचे झुकी थी कि उनकी साड़ी साफ्टिन में फंस गई।
अभी जब तक लोग काम बंद करके ट्रैक्टर को बंद करते उतने ही देर में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।