चित्रकूट। जगद्गुरू रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब आजाद भारत में 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीर सपूतों को याद करते हुए उनको नमन करते हैं। मैं विश्वविद्यालय के संस्थापक व जीवन पर्यंत कुलाधिपति जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य के चरणों में प्रमाण करता हूं। जिनकी संकल्पना आज साकार हो रही है।
दिव्यांग छात्र छात्राओं को हमेशा चिंतित रहते हुए पूज्य गुरूदेव ने प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक की उनके सुख दुख, शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक आदि समस्याओं का समाधान करते हुए समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास विश्वविद्यालय इसी दिशा में प्रयत्नशील है।
विशिष्ट अतिथि हेमराज चतुर्वेदी सदस्य व्यवस्थापक बोर्ड ने कहा कि जगद्गुरू जी की इस संकल्पना को आप सभी आगे बढ़ते हुए साकार करें। इस अवसर पर वित्त अधिकारी आरपी मिश्र, विभागाध्यक्ष डा. महेंद्र उपाध्याय, सुरक्षा अधिकारी मनोज पाण्डेय, क्रीड़ा अधिकारी अमृतांशु मिश्र, हरेन्द्र मोहन मिश्र, अमित अग्निहोत्री, डा. शशिकांत त्रिपाठी, डा. देवेंद्र त्रिपाठी, डा. राकेश द्विवेदी, योगेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
संचालन सांस्कृतिक समन्वयक डा. गोपाल मिश्र ने किया। संगीत विभाग के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने अपनी देशभक्ति मधुर गीतों से सबका मन मोह लिया। उक्त जानकारी पी.आर.ओ. एसपी मिश्र ने दी।

No comments:
Post a Comment