मड़ियाहूं, जौनपुर। भाजपा सरकार गरीब तथा जरूरतमंद लोगो को समर्पित है। भाजपा सरकार किसी के साथ भेदभाव न करते हुए सबका साथ सबका विकास की भावना से काम करती है। आज शासन द्वारा जगह जगह सरकारी स्तर पर कंबल वितरित करवाकर ठंड में जरूरतमंदो को राहत दे रही है। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बेलवा बाजार में सरकारी कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्मदेव उपाध्याय ने कहा कि यह सरकार का अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है। जंगी सिंह इंटर कालेज के प्रबन्धक देव नारायण पांडेय ने कहा कि सभी सक्षम व्यक्ति को अपने आसपास गरीबों में पांच पांच कंबल जरूर बांटना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. राज कृष्ण शर्मा बब्बू ने किया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संजीव मिश्रा, पारसनाथ यादव, प्रेम बाला, प्रवीण पांडेय, धीरेन्द्र सिंह, मनोज पाठक, संजीव गुप्ता, प्रवीण चौहान, अरूण सरोज, राकेश शुक्ला, जावेद, रोहित जायसवाल, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 250 जरूरतमंद लोगों को कंबल बितरित किया गया। उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP