जौनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव ने क्षेत्र के शाहपुर गांव में समाजवादी विजन विकास एवं सामाजिक न्याय यात्रा के तहत पिछड़ी जाति के लोगों के साथ चौपाल लगाया। इस दौरान उन्होंने जन संवाद किया।
जौनपुर के मल्हनी विस क्षेत्र में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते
पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक पारसनाथ यादव एवं उपस्थित लोग।
साथ ही सभी से सीधे बात किया। इस दौरान श्री यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मतदान करने की अपील किया। साथ ही लोगों से अखिलेश यादव सरकार के विकास कार्यों का जिक्र किया। उपस्थित लोगों ने अखिलेश सरकार के विकास कार्यों की सराहना किया।
इस अवसर पर विस अध्यक्ष रामधारी पाल, केशजीत यादव, रामयश, आरबी यादव, पंकज यादव, राहुल यादव, संघर्ष यादव सहित सैकड़ो सपाजन उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP