जौनपुर: किसी अन्य से नहीं की जा सकती मां की तुलनाः डा. अशोक सिंह | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- समाजसेविका मनराजी देवी की मनाई गई पुण्यतिथि
जौनपुर। नगर के रूहट्टा स्थित होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के सभागार में समाजसेविका मनराजी देवी सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
संस्थान के संस्थापक डा. अशोक सिंह रघुवंशी ने मां मनराजी देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मां के स्नेह एवं त्याग का पृथ्वी पर दूसरा उदाहरण मिलना संभव नहीं है। हमारे शास्त्रों में मां को देवताओं के समान पूज्यनीय बताया गया है। इस संसार में मां की तुलना किसी अन्य से नहीं की जा सकती है।
जौनपुर के जिला महिला अस्पताल में मरीजों को दूध व कंबल वितरित करते लोग। |
इस मौके पर अजय कुमार सिंह, डा. उपेन्द्र सिंह, गुलाब यादव, अरविन्द कुमार सिंह, सरोज श्रीवास्तव, सिपिन रघुवंशी आदि मौजूद रहे। पप्पू रघुवंशी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।