जौनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री व 7वीं बार के समाजवादी विधायक पारसनाथ यादव का जन्मदिन 12 जनवरी को मनाया जायेगा। उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिये मुम्बई के युवा उद्योगपति/समाजसेवी राज यादव मुम्बई से जौनपुर आकर सपाजनों सहित परिचितों को निमंत्रित कर रहे हैं।
जौनपुर में पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के जन्मदिवस कार्यक्रम
को लेकर सपाजनों को निमंत्रण देते युवा समाजसेवी राज यादव।

 इस बाबत श्री यादव ने बताया कि पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव जनपद के गौरव हैं। हम लोग मुम्बई में रहते हैं। जब जौनपुर की चर्चा आती है तो लोग पूर्व मंत्री श्री यादव का नाम बडे़ ही सम्मान से लेते हैं। गर्व होता है कि उसी माटी का मैं भी हूं। इस नाते जौनपुर आकर पूर्व मंत्री श्री यादव का जन्मदिन समारोह के लिये लोगों को निमंत्रण देने के क्रम में सभी नेताओं, युवाओं, समाज के बुद्धिजीवियों व क्षेत्रवासियों को निमंत्रित करने का काम कर रहा हूं।
श्री यादव ने बताया कि पारसनाथ यादव के जन्मदिन पर 12 जनवरी दिन शनिवार को जनपद के रामपुर (निगोह मार्ग) पर ऐतिहासिक विराट कुश्ती दंगल का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।





DOWNLOAD APP