मुंबई। किसी भी संस्था की स्थापना कर उसे संचालित करते हुए पीढ़ी दर पीढ़ी 100 साल से आगे ले जाना आसान नहीं होता। लेकिन श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल मुंबई ने यह कर दिखाया है। मुंबई में कोई उत्तर भारतीय संस्थाएं दशकों से कार्यरत है लेकिन यह एकमात्र पहली ऐसी संस्था उत्तर भारतीय संस्था है जिसने 100 वर्ष से अधिक सफर पूरा किया है। सन् 1914 में स्थापित इस संस्था ने मलाड में अपना 105वां स्थापना दिवस मनाते हुए संस्था से जुड़े वरिष्ठ सहयोगियों के साथ समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
मलाड पूर्व के शारदा ज्ञान पीठ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित स्थापना दिवस एवं गौहनी समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन डॉ. शारदा प्रसाद शर्मा ने की। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस वर्ष मंडल की पहली गौहनी चंदा एड मुकेश पांडेय ने अपनी धर्मपत्नी सरिता पांडे के साथ रूपए 101000 का धनराशि देकर की।

मंडल अध्यक्ष हरिप्रकाश सिंह ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए संस्था के कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता कृपाशंकर सिंह, चंद्रकांत त्रिपाठी, मुम्बई भाजपा अध्यक्ष आशीष सोलार, सुरेश जैन, सुधाकर उपाध्याय, लल्लन तिवारी, यज्ञ नारायण तिवारी, डॉ. राधेश्याम तिवारी, दिनेश चंद उपाध्याय, लोलारक मिश्र, राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
अतिथियों का परिचय सुभाष चंद उपाध्याय ने दिया। कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश, माया शंकर मिश्र, मोहित चन्दवक, हीरालाल पांडेय, अशोक तिवारी, ओम मंडल के मेधावी विद्यार्थी अभिनव त्रिपाठी, अपूर्व उपाध्याय, अनुपम उपाध्याय, डाक्टर मनीष दूबे, सुधान्शू सोमवंशी, सूरज कुमार चौबे को साल, पुष्प गुच्छ और ट्राफी देकर रामसेवक पांडेय ने सम्मानित किया।




DOWNLOAD APP