Jaunpur: जौनपुर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
खुटहन, जौनपुर। क्षेत्र के डिहिया गॉव के पाल बस्ती में रविवार की रात करीब 12 बजे गोली लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, उक्त गॉव के पाल बस्ती में श्रीपाल के यहां गाज़ी मियां का त्योहार कनूरी था। जिसमें बकरा बनवाया गया था। रविवार की शाम कुछ रिश्तेदार आये थे। देर रात गोश्त एवं शराब परोसकर उन सबकी आवाभगत की गयी। खाना खाने के बाद लोग अर्धनिद्रा में थे।
घर वालों के मुताबिक बाहर से आये तीन बाइक सवार बदमाशों ने अलग अलग तख्त पर सोये। तीन लोगों में से दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से रामकरन पाल पुत्र रामकिशोर (40 वर्ष) निवासी गॉव लौहारे, थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर एवं दिलीप सिंह निवासी बनकटा थाना राजे सुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर की मौके पर ही मौत हो गयी। फिलहाल घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। दोहरे हत्याकांड की वारदात से पूरे गॉव में सन्नाटा पसरा है।