जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से आठ महीने पहले लापता किशोरी गुरुवार को किसी तरह घर पहुंची। उसने घटना की कहानी परिजनों को बताई तो लोगों के होश उड़ गए। गांव की एक महिला ने उसे बहला फुसलाकर दो युवकों को सौंप दिया था। दोनों उसे मुंबई लेकर गए जहां दो महीने तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। किसी तरह वह कोठे से भागकर घर पहुंची। लड़की के पिता ने महिला समेत दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज किए बिना ही घटना की छानबीन में जुटी है। मेडिकल जांच के लिए पुलिस ने लड़की को एक जनवरी को थाने बुलाई है। 
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती सिर्फ पांचवीं कक्षा तक पढ़ी है। वह आठ माह पूर्व घर से अचानक लापता हो गई थी। लड़की के परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस चुप बैठ गई थी। गुरुवार को किसी तरह भागते फिरते युवती गुरुवार को घर पहुंची। घर पर पहुंचते ही वह परिजनों के सामने फफकर रो पड़ी।इस दौरान उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तां सुनाई तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए।

युवती के मुताबिक गांव की ही एक महिला ने उसे बहला फुसलाकर पड़ोसी गांव के एक युवक से मिलवाया था। युवक आजमगढ़ निवासी अपने एक दोस्त के साथ उसे  लिवाकर मुंबई चला गया। मुंबई में दो महीने तक उसे एक कमरे में रखर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में एक एक कोठे पर बेंच दिया गया। जहां से मौका पाकर वह बुधवार की शाम को भाग कर बाहर आ गई। एक अनजान व्यक्ति की मदद से वह स्टेशन पहुंची। उस व्यक्ति ने पांच सौ रुपये की मदद दी और उसे गोदान एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठा दिया।
वह शुक्रवार को शाहगंज स्टेशन पर उतरी और यहां से घर पहुंच गई। पीडि़त बटी के साथ लड़की का पिता  कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज किए बिना ही छानबीन में जुटी है। इस संबंध में शाहगंज कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश सिंह का कहना है कि युवती का आरोप सही नहीं लग रहा है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने वह वीआईपी ड्यूटी में वाराणसी में है। उन्हेंं ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।




DOWNLOAD APP