जौनपुर। सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव को बार-बार जीताने की अपील कर सपा की राजनैतिक सरगर्मी बढ़ा गए।
अखिलेश के करीबी नेताओं के चेहरे पर मायूसी छा गई है। जिस तरीके से बार-बार लोकसभा चुनाव और पारसनाथ यादव को जीताने के लिए जनसमूह से हाथ उठाकर हां में हां मिलवाया। उससे यही संकेत जा रहा है कि पारसनाथ यादव को लोकसभा चुनाव 2019 में लड़ने की हरी झंडी मुलायम की तरफ से दे दी गई है।
पूर्व ब्लाक हीरावती देवी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में श्रीराम पीजी कालेज आदमपुर निगोह में आए मुलायम सिंह यादव का पूरा भाषण पारस पर ही केंद्रित रहा। उन्होंने चार बार पारस का नाम लिया। अपनी उनके साथ नजदीकी का बखान किया और टिकट पक्का करने का संकेत दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा क्या है यह तो वहीं बताएंगे, लेकिन उनके पिता ने राजनैतिक पारा बढ़ा ‌दिया है।
अन्य दलों में भी खलबली मच गई है कि पारसनाथ यादव चुनाव लड़ सकते हैं। पारसनाथ यादव कई बार विधायक, दो बार सांसद रह चुके हैं। सपा बसपा समझौता होने के बाद जिले की दो लोकसभा सीट में एक सपा की झोली में जानी तय है। ऐसे में पारसनाथ कहां से चुनाव लड़ते हैं यह तो समय बताएगा।




DOWNLOAD APP