जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी नारी शक्ति को बढ़ावा दे रही है। हमारे प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक महिला मोर्चा का भव्य विस्तार किया गया है। जिला स्तर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष से लेकर 25 की टीम गठित की गयी है। साथ ही हर मण्डल में महिला मोर्चा की अध्यक्ष सहित 15 की टीम गठित की गयी है।
जौनपुर में राज्यमंत्री गिरीश यादव के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करतीं
अंजना श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव, अंजू पाठक सहित अन्य पदाधिकारीगण।
उक्त बातें राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के जनसम्पर्क कार्यालय पर गुरूवार को पत्रकारों से हुई वार्ता के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कही। इस मौके पर कहा गया कि 2019 के चुनाव की तैयारी करते हुये हर बहन पूरी शक्ति के साथ हर सेक्टर पर उपस्थित रहेंगी। हर बूथ पर महिला मोर्चा की 10 बहनों की उपस्थिति अनिवार्य है। बहनें शहर से लेकर गांव तक घर-घर जाकर नारी शक्ति का प्रदर्शन करते हुये प्रधानमंत्री की योजनाओं का विस्तार करना है।
पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाएं भाजपा की शक्ति हैं। किसी महिला को कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। उनके पास पहले से ही बहुत कौशल है लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिला है। जिस दिन हमारी बहनों को अवसर मिलेगा, वे चमत्कार करेंगी। वे सभी बाधाओं को दूर करेंगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान डा. अंजना श्रीवास्तव क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रान्त, किरन श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष/प्रभारी महिला मोर्चा, विमला श्रीवास्तव, अंजू पाठक, मिलन श्रीवास्तव, सविता मौर्या सहित तमाम मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।




DOWNLOAD APP