जौनपुर। भारत सरकार महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है। वहीं इनरव्हील क्लब जौनपुर की सशक्त महिलाओं ने सरकार के योजनाओं में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवापार के बच्चों के साथ क्रिसमस डे व आगामी साल पर बधाई ग्रीटिंग कार्ड बनाने की प्रतियोगिता आयोजित किया। जो बच्चों के कौशल विकास में सहायक सिद्ध होगी।

​प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने प्रतिभाग लिया। सरकारी स्कूल के बच्चों ने बहुत ही बेहतरीन कलात्मकता का परिचय दिया जिसमें ग्रीटिंग बधाई पत्र बनाई जो प्राइवेट स्कूलों के बच्चों जैसा बिना सहयोग व तकनीक सीखें।
बच्चों के कला तकनीक को देखकर क्लब की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने विद्यालय के प्राचार्य व सहायक अध्यापकों की भूरी-भूरी प्रसंशा किया। कहा कि यदि इन बच्चों को अच्छी सुविधा प्राप्त हो तो वह बहुत ही आगे निकल सकते हैं। ये भारत के भविष्य हैं।
कार्यक्रम संयोजक विमला सिंह एवं शोभा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रतियोगी बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरण कर बच्चों में खाने की वस्तु की गई। इस अवसर पर नीलम सिंह, डाॅ. रंजीता सिंह, डाॅ. माधुरी सिंह, दीपमाला जायसवाल, सरोज सिंह, जूही सिंह, प्रियंका पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। सचिव सुनीता अग्रवाल ने प्रधानाध्यापिका आरती सहित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP