जौनपुर। नगर के राजा साहब फाटक के पास स्थित जायका रेस्टोरेंट में व्यापार मंडल कल्याण समिति की बैठक आयोजित की कई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापार मंडल कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष जावेद अज़ीम ने कहा कि आज हम अपना तीसरा स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही संगठन को मज़बूत बनाया जा सकता है, एकता में ही ताक़त है।

उन्होंने कहा कि आज इसी मज़बूती को आगे बढ़ाते हुए व्यापार मंडल में दो नये युवाओं को शामिल किया जा रहा है। शाहनवाज़ खान को युवा व्यापार मंडल का ज़िला प्रभारी और मोहम्मद अयाज़ को कार्यकरणी सदस्य में मंत्री पद पर नियुक्त किया गया।
इस मौके पर समस्त पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। शाहनवाज़ खान व मोहम्मद अयाज़ ने कहा कि हम पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी ज़िम्मेदारी को निभायेंगे। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन एवं संरक्षक साहब लाल साहू नें भी विचार व्यक्त किये।
संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने किया। इस अवसर पर संरक्षक मनोरंजन गुप्ता, कोषाध्यक्ष नूरुद्दीन शेख, मंत्री फ़िरोज़ खान, रियाज़ अहमद, आशीष जायसवाल, उपमंत्री शुभम कुमार, मोनू, अभय चौरसिया, आसिफ आरएन, रियाजुल हक़, अजवद कासमी आदि उपस्थित रहे। संगठन मंत्री साबिर अज़ीम व महामंत्री विकास गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP