नानक चंद्र त्रिपाठी
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सटवां स्थित वरिष्ठ बसपा नेता आलोक सिंह के घर से चोरों ने बीते शुक्रवार की रात लाखों के सामान चोरी कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात जब घर के सभी सदस्य अन्दर कमरे में नींद में सो रहे थे। तभी रात में चोरो ने दरवाजा बाहर से बंद कर दो लाख के गहने व नगदी उठा ले गये।

घटना की जानकारी घर के एक सदस्य को उस समय हुई जब वह अपने कमरे से बाहर निकल रहे थे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। शोर मचाने पर घर के सभी सदस्य जग गए किन्तु सभी का दरवाजा बाहर से उस समय बंद मिला। जानकारी देने पर दूसरे घर में सो रहे परिवार के अन्य लोगों ने आकर दरवाजा खोला और देखा तो घर के अन्य कमरो के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। बॉक्स और अटैची गायब थे। घर के पीछे जब लोग गये तो खेत मे अटैची और बॉक्स टूटा पड़ा मिला। लेकिन सारा सामान उसमे से गायब था।
परिजनों के मुताबिक नगदी व गहने मिलाकर करीब दो लाख रूपये के सामान चोरी हुए है। सूचना पाते ही रात मे ही मुंगराबादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की पूरी जानकारी लिया। वरिष्ठ बसपा नेता आलोक सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुंगराबादशाहपुर थाने मे तहरीर दी है।




DOWNLOAD APP