प्रतापपुर, प्रयागराज। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी की 95वीं जयंती प्रतापपुर मंडल के प्रतापपुर खुर्द स्थित मां गायत्री शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में धूमधाम से मनायी गयी।
जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मनोज सिंह आचार्य ने अटल के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि कारगिल युद्ध, पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना उनके विशेष कार्य उल्लेखनीय हैं।
मंडल अध्यक्ष सभाजीत मिश्र ने उनके कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमचंद केशरी ने उनके समसामयिक घटनाओं का उल्लेख किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से माता प्रसाद, राजेन्द्र सिंह, जमुना सिंह, दिलीप हरिजन, दयाराम गौतम, कुंवर क्षितिज प्रताप सिंह, रामचंद्र केसरी, रामकिशोर यादव, विमलेश पाल, रामसुमेर आदि मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP