मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के नई बाजार स्थित प्रदेश कांग्रेस सदस्य विश्वनाथ गुप्त के विश्वनाथ मन्दिर पर मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू भैया के नेतृत्व में पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया।

इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के सदस्य एवं टीवी डिवेटर राज कुमार मिश्र, दीपक मिश्रा, ब्रम्हदेव दुबे, रमजान अली, दिनेश सरोज, पुष्कर, विवेक कुमार, सौरभ आदि उपस्थित रहे।





DOWNLOAD APP