जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जर्राे गांव में अलाव तापते समय एक महिला अलाव में गिर गई। जिससे वह झुलस गई। ​झुलसी महिला को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गुरूवार की सुबह अनीता सिंह 30 वर्ष अलाव जलाकर ताप रही थी। अचानक वह अलाव में गिरकर झुलस गई। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े। आग को बुझाया। झुलसी महिला को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




DOWNLOAD APP