जौनपुर। विश्व दिव्यांग दिवस पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने हरी झण्डी दिखाकर दिव्यांग बच्चों की रैली को किया रवाना। यह रैली लाइन बाजार स्थित दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
संस्था के निदेशक डॉ. पीपी दुबे द्वारा दिव्यांगों के बारे में विशेष चर्चा करते हुए जिलाधिकारी दिव्यांगों की समस्या से अवगत कराया। डा. दुबे ने कहा कि दिव्यांगों के प्रति उदारता बरतना मानव का सबसे बड़ा धर्म है जिलाधिकारी ने दिव्यांग बच्चों को स्वेटर, कंबल सहायता देने का आश्वासन देते हुए कहा कि इन दिव्यांगों में बहुत सी छिपी झमताऐं होती है जिनका विकास किया जाना चाहिए।
विश्व के इतिहास में दिव्यांगों ने अनेक क्षेत्रों में कृतिमान कायम किया है, हमें उनके प्रति सहयोग एवं आत्मविश्वास जगाने की आवश्यकता है। डा. एसके यादव ने कहा कि विश्व में दिव्यांगों की कुल संख्या 15 प्रतिशत है जो कि विश्व का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। भारत सरकार इनकी सहायता के लिये अनेक प्रकार की लाभकारी योजनाये चला रही है। इसकी जानकारी देना भी आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
अध्यक्ष ने कहा कि अपने जीवन के कुछ क्षण एवं साधन इन दिव्यांगों की सेवा में लगानी चाहिए। इसी संस्था द्वारा दीवानी न्यायालय में न्याय अधिकारी लोकेश वरुण के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में आरपी सिंह, दयाशंकर सिंह, सुनीता चौहान, बृजेश कुमार एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

DOWNLOAD APP