जौनपुर। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जौनपुर के उद्देश्य सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। जौनपुर में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले श्री सिंह ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करते नेहरू युवा केन्द्र जौनपुर के नाम को आगे बढ़ाते हुये युवाओं के लिये एक आदर्श भी स्थापित किया।
उद्देश्य सिंह द्वितीय राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता।
प्रतियोगिता से लौटे श्री सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण था। प्रतियोगिता में स्थान पाये श्री सिंह ने बताया कि उनको नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ द्वारा 10 हजार रूपये नगद पुरस्कार पीएफएमएस द्वारा एवं प्रमाण पत्र राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में दिया जायेगा।
वहीं कार्यक्रम अधिकारी अमन श्रीवास्तव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक सचिन तिवारी, जिला सह संयोजक कौतुक उपाध्याय, जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी/राज्य प्रशिक्षक अखिलेश पाण्डेय, समस्त एनवाईवी ने श्री सिंह को बधाई दिया। इतना ही नहीं, नेहरू युवा केन्द्र जौनपुर पर आयोजित एक सादे समारोह में सभी ने श्री सिंह का स्वागत किया। समारोह का संचालन करते हुये लेखाकार सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।