जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा नगर के नईगंज वार्ड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें वर्षगांठ की स्मृति में कमल पदयात्रा निकाली गयी।
पदयात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा के नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता रहे जिन्होेंने उपस्थित लोगों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने लोगों को सरकार की योजनाओं का पत्रक दिया। इसके पहले पिछड़ा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अभिषेक ब्रम्ह ने मुख्य अतिथि श्री गुप्ता का स्वागत किया।
जौनपुर नगर में निकाली गयी पदयात्रा में शामिल भाजपा पिछड़ा
वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों सहित अन्य कार्यकर्ता।
इस अवसर पर अरूण मौर्या, पवन पाल, इं. विजय गुप्ता, आशीष चौरसिया, तारक विश्वकर्मा, परविन्द्र चौहान, अमूल्य श्रीवास्तव, जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, अनिल गुप्ता, प्रशांत विक्रम सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मेराज हैदर, अजीत सोनी, ध्रुव जायसवाल, स्वामी प्रसाद गुप्ता, जेसीआई के पूर्व मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, अमित सिंह, गौरव सिंह, नन्हे जायसवाल, विष्णु सेठ, अभिनव ब्रम्ह, सचिन श्रीवास्तव, गोविन्द गुप्ता, रवि कुमार, राजेश मौर्या, संतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता, सप्पू मौर्या, मनोज गुप्ता, शुभम गुप्ता, महेन्द्र प्रजापति, विजय सोनकर, सतीश प्रजापति, शशिकान्त अग्रहरि, इमरान, अनिल विश्वकर्मा, पिन्टू यादव, सौरभ यादव, दीपचन्द्र प्रजापति, इम्तेयाज अहमद, अक्षय जायसवाल, आकाश गुप्ता, अरूण गुप्ता, राजन गुप्ता, अमित जायसवाल, कृष्ण कुमार, पंकज कुमार, संदीप यादव, सूरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।



DOWNLOAD APP