जौनपुर। नगर के रचना विशेष विद्यालय में जेसीआई जौनपुर के पदाधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों बीच केट काटकर उनको कपड़े व लेखन सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि हमारे सत्र का शुभारंभ बहुत ही नेक कार्य से हो रहा है।
पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल ने कहा कि इस तरह का कार्य मानवता की सेवा का जीवंत उदाहरण है। निवर्तमान अध्यक्ष संतोष अग्रहरी ने कहा कि मंडल उपाध्यक्ष आलोक सेठ का कार्य ही उनकी पहचान है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है। वह पूर्णतया जेसीआई भावनाओं को समाहित करके कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर सचिव गौरव सेठ, निवर्तमान सचिव धर्मेंद्र सेठ, अजय नाथ जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, मनोज अग्रहरी, रंजीत सिंह सोनू, भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष परविन्द चौहान, नगर कोषाध्यक्ष सुशील सिंह आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि अगर हर किसी की सोच ऐसी हो जाए तो ऐसे दिव्यांग बच्चों का काफी हौसला बढ़ेगा। स्कूल के प्रबंधक नसीम जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP