जौनपुर: चोरों ने चोरी कर घर में लगा दिया दूसरा ताला | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। घर में ताला लगाकर परिवार सहित परदेश जाना खुटहन क्षेत्र के मेढ़ा गांव निवासी युवक को भारी पड़ गया। चोरों ने सुनसान घर को निशाना बना अंदर रखा टीवी, रेडियो, गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन व कपड़ों सहित अन्य गृहस्थी का सामान उठा ले गए। घटना में गृहस्वामी का पचास हजार से अधिक की क्षति हुई।
चोरी के बाद चोरों ने मकान में दूसरा ताला भी लगा दिया था। जिसके चलते इसकी भनक पड़ोसियों तक को नहीं मिल पायी। रविवार की दोपहर परदेश से वापस आए युवक घर का नजारा देख दंग रह गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दिया है।
गांव निवासी नन्हें निषाद लगभग चार माह पूर्व अपने घर मे ताला लगा बीबी बच्चों को लिवाकर सूरत शहर मे कमाने चला गया। जहाँ से रविवार को जब वापस लौटा तो दरवाजे पर लगे ताले को चाभी से खोलने का बहुत देर तक प्रयास करता रहा। जब नही खुला तो ताला तोड़ अंदर प्रवेश किया। जहाँ का नजारा देख वह सन्न रह गया।
घर के भीतर दोनों कमरों का भी ताला टूटा हुआ था। सामान इधर उधर बिखरे पड़े थे। अंलर रखे गये कीमती सामान गायब थे। जिसकी सूचना सौ नंबर पुलिस को दी गई।