जौनपुर: कार की चपेट में आने से महिला की मौत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जिले के महराजगंज क्षेत्र के पुरागम्भीरशाह में मंगलवार की दोपहर प्रयागराज-बदलापुर मार्ग पर अज्ञात कार के धक्के से एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रीवा मध्यप्रदेश निवासी सत्यवती अपने पिता रमेश व दो पुत्र संतोष रवींद्र व पुत्री सोनी के साथ क्षेत्र के पुरागम्भीरशाह में रह कर मोची का कार्य करते थे। आज दोपहर लगभग 1 बजे किसी कार्य से क्षेत्र के नई दिल्ली बाजार जा रही थी।
जैसे ही वह सड़क पार कर रही थी कि पीछे सुजानगंज की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गयी।