नानक चंद्र त्रिपाठी
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के इटाहरा ग्राम में कुएं से पानी भरने को लेकर रविवार की दोपहर में हुई जमकर मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उक्त ग्राम में दोपहर करीब दो बजे कुएं से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमे दोनों पक्षों से सुखलाल की 23 वर्षीय बेटी प्रियंका व 20 वर्षीय बेटी पिंकी, 40 वर्षीय सुनीता पुत्री जयकरण, 62 वर्षीय बुद्धि देवी पत्नी जयकरन गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पीएचसी मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।




DOWNLOAD APP