जौनपुर: मोदी-योगी सरकार में कानूनराज नहीं, जंगलराज कायम हो गयाः ललई यादव | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- पूर्व मंत्री ने कहा- सपा सरकार बनते ही मेडिकल कालेज का नाम बदल दिया जायेगा
जौनपुर। सपा सरकार के पूर्व मंत्री व शाहगंज विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने पत्रकारों से वार्ता करते हुये भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही कहा कि प्रदेश में रामराज नहीं आया, बल्कि जेल में जरूर आ गया है। जेल में हत्याएं हो रही हैं। बड़े-बड़े अपराधी जेल में पार्टी करके जश्न मना रहे हैं।
जौनपुर नगर के मियांपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता
करते शाहगंज विधायक व पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई।
|
श्री यादव ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश नहीं चला रही है, बल्कि संघ, बजरंग दल, हिन्दू युवा वाहिनी समेत अन्य हिन्दूवादी संगठन चला रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक यही लोग थानों पर बैठकर थानेदारी करते हैं। सोमवार को बुलंदशहर में एक ही रंग का गमछा सिर पर बांधे लोगों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या कर दिया। अब तो प्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि जंगलराज कायम हो गया है। जाबांज पुलिस अधिकारी सुबोध सिंह की शहादत को नमन करते हुये उन्होंने कहा कि उन्होंने हिंसा, नफरत व उपद्रव रोकने में अपनी जान गंवा दी।
उत्तर प्रदेश की जनता को सोचना होगा कि दंगाई सोच रखने वाले योगी के हाथों में प्रदेश कैसे सुरक्षित रहेगा? अन्त में पूर्व मंत्री श्री यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार कोई विकास कर नहीं रही है। केवल जनता से झूठ बोलकर राज करना चाहती है। अब चुनाव आ गया है तो भगवान व महापुरूषों की जाति बता रहे हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव हिसामुद्दीन, जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी राहुल त्रिपाठी, सपा नेत्री पूनम मौर्या सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।