• भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने रेडियो से की ‘मन की बात’

जौनपुर। केन्द्र की भाजपानीत सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार के कुशल नेतृत्व में शोषितों, वंचितों, बेरोजगारों एवं कृषकों के आर्थिक उत्थान हेतु तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं। सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि इन योजनाओें की जानकारी जन-जन तक पंहुचाने का कार्य करेें, ताकि आम जनमानस उन योजनाओं का लाभ ले सके।
उक्त बातें प्रदेश सरकार के नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के 51वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों को सम्बोधित करते हुये बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम का आयोजन बूथ संख्या 389 पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष अभिषेक ब्रम्ह के आवास पर हुआ।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोेक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंघानिया, जिला मंत्री भूपेन्द्र सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के काशी प्रान्त के क्षेत्रीय महामंत्री इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, भाजपा नगर महामंत्री अमित श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात वार्ड में भ्रमण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया। अन्त में सेक्टर संयोजक प्रशांत विक्रम सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पीयूष गुप्ता, राजेश गुप्ता, अंजना श्रीवास्तव, संगीता अग्रवाल, विकास अग्रहरी, राजमणी सिंह, राजपति गिरी एडवोकेट, इं. विजय जायसवाल, तारकनाथ विश्वकर्मा, अरूण प्रजापति, शारदा प्रजापति, अनिल गुप्ता, पवन गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, दीपांशू उपाध्याय, प्रकाश तिवारी, विशाल अग्रहरी, शिवम तिवारी, अभिनव ब्रम्ह, मुकेश सोनी, सतीश प्रजापति, शीलवंत सिंह, श्यामराज बिन्द, सुशील गुप्ता, प्रमोद मौर्या, अरविन्द यादव, पिन्टू यादव, बलराम गुप्ता, सौरभ यादव, उमेश सोनकर, रवि गौतम, प्रमोद प्रजापति, राजेश मौर्या, राकेश वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव सहित तमाम लोग से उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के काशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष मदन लाल बिन्द व महामंत्री इं. कृष्ण कुमार जायसवाल के निर्देश एवं जिला महामंत्री आनन्द निषाद व दीपक बिन्द के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष आलोक वैश्य की अध्यक्षता में हिन्दी भवन के सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात एवं कार्यकारिणी बैठक हुई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने रेडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री से मन की बात कही।
इस अवसर पर अशोक मौर्या, धर्मपाल कन्नौजिया, शैल साहू, अरूण मौर्या, मनोज पाल, सारिका सोनी, मनोज साहू, डा. कमलेश निषाद, बृजेश मौर्य, सुधांशू विश्वकर्मा, रामचन्दर माली, कृष्ण कुमार साहू, शुभम गुप्ता, स्वतंत्र गुप्ता, रवि मौर्या, आशा जायसवाल, पवन निषाद, अतुल जायसवाल, चन्दन निषाद, विद्या प्रजापति, अंकित कसौधन, अवश्नी निषाद, डा. मंगला प्रसाद गुप्ता, संतोष यादव, जगदीश मौर्य, गौतम गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP