जौनपुर: अराजक तत्वों ने एक सौ से अधिक पौधे उखाड़े | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव मे सरकारी खर्चे से तालाब के किनारे और विद्यालय परिसर में लगाए गए एक सौ से अधिक पौधों को सोमवार की रात में अराजक तत्वों ने उखाड़ दिया। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। ग्राम प्रधान ने दो के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
रुस्तमपुर गांव के प्रधान श्रीकृष्ण पाण्डेय का आरोप है कि लगभग तीन माह पूर्व सरकारी धन से गांव के तालाब और विद्यालय परिसर में पांच सौ पौधे लगवाये गये थे।
सभी पौधे जमीन मे जड़ जमा चुके थे। उनमे नयी कोपलें और पत्तियाँ भी आना शुरु हो गई है। रात मे गांव के ही दो अराजक तत्वों ने सौ से अधिक पौधे उखाड़ कर फेंक दिए।