जौनपुर: खाना बनाते समय मड़हे में लगी आग, गृहस्थी का सामान खाक | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र के सिकन्दरा गांव के नरेंद्र बहादुर सिंह के यहाँ बुधवार की रात मड़हे में खाना बनाते समय असावधानीवश आग लग गई। आग लगने से हजारों के गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
नरेंद्र बहादुर सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया तो तीन चार मड़हे डाल लिए थे। बुधवार की रात खाना बनाते समय असावधानीवश आग पकड़ लिया। आग की चपेट में आसपास सभी मड़हे आ गए। जब तक लोग पहुँचते मड़हे में रखे गृहस्थी के सामान, चारपाई, बिस्तर, अनाज, भूसा आदि जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।