जौनपुर: सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे लड़ाईः भाजनापा | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- कोई सताये तो हमें बतायेंः राम प्रताप सिंह
- कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़
जौनपुर। भारतीय जन नायक पार्टी के बैनर तले जन अधिकार मंच द्वारा विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। नगर के राजा साहब के पोखरे पर आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजनापा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष यादव सहित अन्य दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
जौनपुर नगर में आयोजित सम्मेलन में एकजुटता का परिचय देते मंचासीन अतिथिगण। |
इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, कालिका यादव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर नीलम गुप्ता, सरिता सिंह, हरिमोहन दुबे, अभिषेक सोनी, नीरज श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही। अन्त में जिलाध्यक्ष सतीश चन्द्र शुक्ल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।