बदलापुर, जौनपुर। क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता पदयात्रा कर गांव-गांव घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को गिराने में जोरों-शोरों से लगी है।
इसी क्रम में बुधवार को पदयात्रा के पांचवे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदलापुर क्षेत्र के बिठुआकला ग्राम में जनसंपर्क कर लोगो को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उसके बाद बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए विविध क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की मुख्य योजना स्वच्छ भारत पर विशेष ध्यान देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा खुले में शौच ना करने के लिए भी आग्रह किया।
पद यात्रा के दौरान बदलापुर भाजपा महामंत्री विनोद शर्मा, अनिल सिंह, सत्यम सिंह, युवा भाजपा नेता योगेश पांडे, अजय त्रिगुनाईत, मनोज गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP