• सेट थॉमस कालेज, शाहगंज में नन्हें मुनों ने मचाया धमाल
  • होटल से लेकर चर्च तक हर तरफ जिंगल बेल, जिंगल बेल, जिंगल ऑन दी बेल...की गूंज 

सुरेश गांधी
वाराणसी। चारों तरफ सजी इमारतें, घरों में लगे बड़े-बड़े स्टॉर्स, बेकरी से आती केक और पेस्ट्री की खुशबू देखकर कोई भी समझ जाएगा कि क्रिसमस का आगाज हो चुका है। सभी चर्च भव्य तरीके से सजाए गए हैं। इस त्योहार की खास बात ये है कि इसे ईसाई धर्म के साथ अन्य धर्म के लोग भी मनाते हैं। यही वजह है कि होटल सेलेकर लॉन तक भी क्रिसमस ट्री के साथ रंग बिरंगी झालरों से सजधज कर तैयार है। मसीही बंधु तो घरों को दुल्हन की तरह सजाएं है। होटलों में तो अभी से म्यूजिक मस्ती, प्री क्रिसमस फोम पार्टी, क्रिसमस ईव लेडीज नाइट, बीच क्रिसमस पार्टी तक के आयोजन शुरु हो चुके हैं।

विशप यूजिन जोसेफ ने बताया कि प्रभु ईश मसीह के जन्मदिन 25 दिसंबर को सभी चर्च में भव्य आयोजन किए जाएंगे। 24 की रात्रि में ही प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। इसके लिए पूरे चर्च को भव्य रूप से सजाया गया है। उन्होंने बताया कि मानव जाति के प्रति प्रेम को दर्शाने वाला पर्व क्रिसमस सभी को संदेश देता है। तीन दिन का क्रिसमस मेला का आयोजन कैंटोमेंट स्थित मेरिज कथीड्रल में किया गया है। यह मेला 11 बजे से लेकर रात्रि के 9 तक चलेगा। इसमें कई अन्य आयोजन भी किए जाएंगे। कई चीजों का मजा ले सकते हैं।
सेंट थॉमस इण्टर कालेज, शाहगंज जौनपुर में क्रिसमस फेस्टिबल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रयागराज के धर्मप्रान्त मुड़ीला डीह कादीपुर से आये फा. लेस्ली कुतिन्हा ने शिरकत की। इस दौरान बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म की झांकियां, नृत्य, कैरल गीत आदि प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को क्रिसमस की अग्रिम बधाई देते हुए मिठाईयां एवं टॉफिया भी बांटी गई। इस मौके पर बच्चों द्वारा प्रभु यीशु के जन्म दिवस पर संगीत की प्रस्तुती की गई। जिससे उपस्थित अतिथि एवं अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए तथा बच्चों की हौसला आफजाई के लिए जमकर तालियां बजाई। इस दौरान छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए श्री कुतिन्हा ने कहा प्रभु यीशु दया व शांति प्रदान करने वाले है। आप जिस तरह से अपने घर व शरीर को साफ रखते हैं, उसी तरह अपने दिल को साफ रखें। उन्होंने प्रभु यीशु से जुड़ी कई बातों को विस्तार से बताया।
इसके पूर्व छात्र छात्राओं ने क्रिसमस गीत, प्यार का सागर हैं, झूमो नाचो खुशी से आज, सांता क्लॉज देखो आया, मसीह का जन्म आदि मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें स्तुति, महक, मुश्कान, नमिशा, आकाश, जॉनसन, अंकित, विलियम ने प्रमुख भूमिका निभाई। क्रिसमस सन्देश अध्यापक राजेश जैकब व संचालन साइमन पीटर, फा. सोनू ने किया।
कालेज के प्रधानाचार्य फादर एन्टोनी रोड्रिक्स ने सभी को अपना आर्शीवचन देते हुए कहा क्रिसमस मन से बुरे विचारों को दूर करने का एक अवसर है। क्योंकि प्रभु यीशु हमेशा समाज में उत्पन्न बुराईयों को खत्म करने के लिए संघर्षरत रहे और इसके लिए घुम-घुम कर लोगों को जागरुक करने का भी काम करते थे। इस अवसर पर समरजीत मसीह, साइमन पीटर, अनुराग सिंह, पवन अग्रहरि, राजेश गुप्ता, सतीश मसीह, पिसेन्ट ऐडवेड डेनिस, संजय अगस्टीन, शैलेंद्र मिश्रा आदि अध्यापक व छात्र छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।





DOWNLOAD APP