जौनपुर। नगर के सुक्खीपुर में रविवार को श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसके एक दिन पहले शनिवार को शहर में श्री श्याम ध्वजा शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सद्भावना पुल से निकली शोभा यात्रा में घोड़ा, ऊंट गाजे बाजे के साथ रंग बिरंगी ध्वज के साथ लोग शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में श्रद्ध‍ालु रंग बिरंगी ध्वजा लेकर भाजे गाते हुए चल रहे थे। इस दौरान लोगों ने भगवान श्याम की झांकी का दर्शन किया। जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए।
श्याम ध्वजा शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सुतहट्टी बाजार, राम जानकी मंदिर समेत शहर में भ्रमण किया। शोभा यात्रा में पुरूष, महिलाएं, बच्चे शामिल हुए। उनके पीछे श्याम बाबा का भव्य रथ चल रहा था। शोभायात्रा में अध्यक्ष संजय केडिया, संतोष सोंथालिया, संजय सेठ जेब्रा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।
मारवाड़ी युवा मंच की ओर से दो दिसंबर को विष्णु मोटल सुक्खीपुर में श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जाने माने कलाकार धनबाद के पिंटू शर्मा, वाराणसी के पुनीत कृष्ण जेटली भजन प्रस्तुत करेंगे। बंगाल से आए कारीगरों द्व‍ारा भव्य पंडाल सजाया गया है। कोलकाता के गायक कलाकार राज परिख और रूपम शुभम बाबा को भजनों से रिझाएंगे। बाबा को छप्पन भोग चढ़ाया जाएगा।





DOWNLOAD APP