जौनपुर: चलती बस का पहिया निकला, फिर... | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जिले के शाहगंज के रामलीला भवन चौराहे पर सोमवार की रात अचानक प्राइवेट बस का पहिया निकलने से अफरा तफरी मच गयी। फिलहाल घटना में कोई घायल नही हुआ।
बताते हैं कि ख्वाजा की दीवानी नाम से चलने वाली बस देर रात जौनपुर से शाहगंज आई थी। रामलीला भवन चौक के पास पहुंची कि अचानक पिछला पहिया निकल गया। भीड़ वाले चौराहे पर हुई घटना से लोगों में अफरा तफरी मच गयी। घटना के बाद बीच सड़क पर बस खड़ी हो जाने से सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। दो घंटे के बाद बस ठीक होने पर आवागमन बहाल हो सका।