जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के चंवरी सलामतपुर गांव में बुधवार को शव यात्रा में चल रहे एक युवक के ऊपर नीलगाय के चढ़ने से मौत हो गयी। जिससे गांव में मातम छा गया।

गांव निवासी लल्ला सिंह (82) का मंगलवार की रात निधन हो गया। सुबह दस बजे के करीब उनकी शव यात्रा निकाली गयी। जिसमें डेढ़ सौ लोग चल रहे थे। यात्रा में चल रहे गांव के ही आलोक सिंह ऊर्फ सोनू सिंह (32) भी चल रहे थे। इसी बीच एक नीलगाय यात्रा की तरफ बढ़ा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तबतक नीलगाय सोनू के कंधे को रौंदते हुए निकल गया।
नीलगाय के पैर के खुर से युवक के सिर पर गंभीर चोट आयी  जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। उधर घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।




DOWNLOAD APP