जौनपुर। विशेषरपुर स्थित शोभनाथ मंदिर पर रविवार को भागीदारी आन्दोलन मंच के बैनर तले नवीन पदाधिकारियों का चयन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचन्द्र प्रजापति व विशिष्ट अतिथि डा. महेश चन्द्र प्रजापति रहे। अध्यक्षता मोहन लाल प्रजापति ने किया।
जौनपुर नगर में आयोजित चयन कार्यक्रम में उपस्थित प्रजापति समाज के लोग।
कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि सहित महेन्द्र प्रजापति ने अपना विचार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति के शीर्ष सुधारक राम सुभीख प्रजापति के सपनों को पूरा करने का कार्य भागीदारी आन्दोलन मंच के बैनर तले होगा। 1 जनवरी को उनकी जयंती मनायी जायेगी। इसी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति व प्रदेश सचिव महेन्द्र प्रजापति बनाये गये।
वहीं जिला महासचिव प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, राकेश प्रजापति बनाये गये। साथ ही कमलेश मौर्य मीडिया प्रभारी व रामपलट प्रचार मंत्री बनाये गये। इस अवसर पर रामराज प्रजापति, परमानन्द प्रजापति, एडवोकेट सुनील पटेल, विनोद प्रजापति आदि उपस्थित रहे। अन्त में ब्रह्मदेव प्रजापति व मक्खन लाल प्रजापति ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP