जौनपुर। करंजाकला विकास खंड के मुस्तफाबाद गांव निवासी पूर्व सरपंच रामअवध यादव का शनिवार को 65 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वह पिछले एक साल से कैंसर से पीडि़त थे।

गोमती नदी के रामघाट पर उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र एवं कलीचाबाद सहकारी समिति के सरपंच संतोष यादव ने दी।
उनके निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, सपा के पूर्व राज्य मंत्री यशवंत यादव, ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव समेत अन्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP