जौनपुर: राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचन्द्र प्रजापति का हुआ जोरदार स्वागत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। नगर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित कृषि भवन के पास भागीदारी आन्दोलन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचन्द्र प्रजापति व राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा. महेश चन्द्रा प्रजापति का जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति एवं अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश महासचिव पत्रकार महेन्द्र प्रजापति के नेतृत्व में काफी संख्या में पदाधिकारियों ने फूल माला के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचन्द्र प्रजापति ने कहा कि जब चुनाव आता है। तब सभी बड़ी पार्टियां अपनी पार्टी के अति पिछड़े, अति दलित जाति के नेताओं को लगाकर अपनी पार्टी की रैली व जनसभा करते हैं। चुनाव में वोट तो हासिल कर लेते हैं, लेकिन जब विकास करने की बात आती है तो वह इधर उधर बातें कर घुमाने लगते हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि आपस में मिलकर अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़े। भागीदारी आन्दोलन मंच सभी को भागीदारी दिलाने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर मिठाई लाल प्रजापति, परमानन्द प्रजापति, प्रेमनाथ प्रजापति, ज्ञानेन्द्र प्रजापति, ब्रह्मदेव प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, राकेश प्रजापति, संदीप कुमार प्रजापति, योगेश मौर्य, रामपलट प्रजापति, अरून प्रजापति, मोहन प्रजापति, समरजीत प्रजापति आदि मौजूद रहे।