जौनपुर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में पार्टीजनों ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुये जिला प्रशासन को पत्रक सौंपा। इसके पहले डा. मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार जब से बनी है तब से उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बहुत ज्यादा बढ़ गया है।
बड़े शर्म की बात है कि योगीराज में उत्तर प्रदेश की पुलिस खुद सुरक्षित नहीं है। बुलंदशहर की घटना में कोतवाल सुबोध सिंह की हत्या खुलेआम कर दी जाती है और इन्हीं के संगठन के लोग उसमें नामजद हैं।
जौनपुर में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्तागण।
इसी क्रम में अजय यादव ने कहा कि वोट सत्ता व नफरत की राजनीति के लिये भाजपाई हत्या करा रहे हैं। तस्वीरें विचलित कर देने वाली दंगाइयों ने सुबोध सिंह  को घेरकर गोली मार दी। दंगाई को इतनी हिम्मत सरकार से मिल रही है, इसीलिये भाजपा राज में माव लीचिंग की घटनाएं हो रही हैं। अमरनाथ यादव ने कहा कि सहारनपुर में एसएसपी के घर में घुसकर भाजपा सासंद राघवलखन दादागीरी करते हुये उनके परिवार को आतंकित करते हैं। कभी भाजपा नेता पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हैं।
मोहम्मद हैदर खान ने कहा कि भाजपा सरकार में यूपी की पुलिस अपनी ही सुरक्षा नहीं कर पा रही है। संयोजक सोम कुमार वर्मा ने कहा कि जो जनता सुरक्षा के लिये भाजपा की सरकार चुनी, वही जनता अब किसके पास जाय। पुलिस अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो जनता की क्या करेगी। मीडिया प्रभारी सूर्य नारायण मुन्ना ने कहा कि भाजपा के लिये इंसान की जान से बड़ा गाय का मुद्दा है। इंसान काट दिय जायं, वह बड़ा मुद्दा नहीं है। गाय गोवा व मेघालय में भाजपा के लिये जानवर है लेकिन उत्तर प्रदेश में गाय माता हो जाती है। पार्टी पूरे प्रदेश में सड़क पर उतरकर योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर बबलू गुप्ता, मोहम्मद गालिब, वकील अहमद अंसारी, राजेश यादव, रिजवान अहमद, तीरथ यादव, राकेश चतुर्वेदी, एचएन तिवारी, श्याम लाल पटेल, मोहम्मद जैदी, बबलू गुप्ता, डा. जमील सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP