जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं तहसील में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक संगीता अग्रवाल की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में महिलाओं को विस्तार से बताया। साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए उनके वार्ता की।

कार्यक्रम में चर्चा करते हुए संगीता अग्रवाल ने बेटियों के विकास के लिए महिलाओं को संकल्प दिलाया कि वह अपनी बेटियों को हर एक काम में भागीदारी बनाएंगी। वह पुरुष से उन्हें मतभेद कभी नहीं करवाने देंगी।
सरिता सिंह ने महिलाओं के बीच अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सर्वेश यादव, पप्पू दूबे आदि का सराहनीय योगदान रहा। मंडल संयोजक रंजना पांडेय ने आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP