जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव निवासिनी प्रतिभावान बाल गायिका विदुषी वर्मा को वाराणसी के पड़ारकर स्मृति भवन में उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के तत्वाधान में आयोजित शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सिविल जज रितु वर्मा ने शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। कार्यक्रम की शुरूआत विदुषी ने अपने भजन 'हे गणेश देवा, से की। जिसे लोगों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीरा सिंह राजपूत, स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्य नारायण सेठ, सतनाम सिंह, सतीश वर्मा, डॉ. आशुतोष तिवारी, अरविन्द चतुर्वेदी, शैलेश वर्मा, गोपाल सेठ, अमित सोनी, आनंद राही आदि उपस्थित रहे।

DOWNLOAD APP