जौनपुर: नवागत जिला जज ने ग्रहण किया कार्यभार | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। सोनभद्र से स्थानांतरित होकर आए नवागत जिला जज ओम प्रकाश त्रिपाठी ने शनिवार को दीवानी न्यायालय में कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।
25 नवंबर को हाईकोर्ट की अधिसूचना पर उनका स्थानांतरण यहां के लिए तथा जिला जज अजय त्यागी का स्थानांतरण बरेली हुआ। जिला जज ओम प्रकाश त्रिपाठी टिकारी, सुल्तानपुर के निवासी हैं।