सुइथाकला, जौनपुर। विकासखण्ड स्थित सवायन गांव निवासी ग्राम प्रधान ललित दीक्षित की बड़ी माता 80 वर्षीया गायत्री देवी की बीती रात हार्ट अटैक हो जाने से मृत्यु हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही उनके घर शुभचिंतकों की भीड़ आनी जानी शुरू हो गई।

क्षेत्र के इमिलिया घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि इनके पति कृष्ण कुमार दीक्षित ने दिया। शोक प्रगट करने वालों में बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, शाहगंज विधायक शैलेन्द्र यादव ललई, भाजपा नेता राकेश वर्मा, पूर्व प्रमुख मिथिलेश यादव विनय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP