जौनपुर। मछलीशहर अधिवक्ता संघ की नई समिति के गठन के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में सुरेश बहादुर सिंह अध्यक्ष, संजीव कुमार चौधरी महामंत्री व वेद प्रकाश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
अधिवक्ता संघ के लिए कुल 219 मतदाताओं में 210 मतदाताओ ने मतदान किया। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश बहादुर सिंह को 102 मत, राम सूरत पटेल को 77 मत, दयाशंकर पाल को 18 व उमाशंकर यादव को 13 मत मिले। सुरेश बहादुर सिंह 25 मतों से विजयी घोषित किए गए।
महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशियों में संजीव कुमार चौधरी को 112 मत, ललित मोहन तिवारी को 64 व वीरेंद्र भाष्कर यादव को 34 मत मिले। संजीव चौधरी 48 मतों से विजयी हुए। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए वेद प्रकाश श्रीवास्तव को 108 व सूर्यमणि गुप्ता को 102 मत मिले। वेद प्रकाश 6 मतों के अंतर से विजयी हुए।
उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम के लिए सुरेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक दो पदों के लिए रमेश चंद्र यादव, अनुराग सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए हरिश्चंद्र यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए रतन लाल गुप्ता, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए शिव सागर पाल, आय व्यय निरीक्षक के पद पर अरुण कुमार त्रिपाठी, सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से अधिक नंद लाल यादव, चंद्रेश तिवारी, सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से कम राजेश कुमार पटेल, मनोज कुमार पाल, संदीप श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राहुल तिवारी आदि ने नामांकन किया था।
उक्त को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। एल्डर्स कमेटी/निर्वाचन अधिकारी केदारनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्र, रामजी गुप्ता, अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित श्याम सुंदर यादव, अजय सिंह, सुशील कुमार श्रीवास्तव, भारत लाल यादव ने सकुशल चुनाव सम्पन्न कराया। अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर बधाई दी।




DOWNLOAD APP