जौनपुर। विश्व हिन्दू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा व प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द उपाध्याय के संयुक्त नेतृत्व में धर्मापुर क्षेत्र के कर्मही-किर्तापुर में पैसे के बल पर गुमराह करके धर्म परिवर्तन करा रहे कार्यक्रम का विरोध किया गया।
इतना ही नहीं, उन लोगों को धर्म परिवर्तन कराने से रोका गया। उपरोक्त कार्य में मुख्य रूप से जितेन्द्र मौर्य ब्लाक अध्यक्ष धर्मापुर की भूमिका सराहनीय रही।
इस अवसर पर रविन्द्र मौर्य, सुभाष मौर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पाठक,अनिल मौर्य, सूरज मौर्य, अमित गिरि, अजय दुबे सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर किये गये सहयोग के लिये जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।




DOWNLOAD APP