लखनऊ। विविधता में एकता को सार्थक करने हेतु अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ के तत्वावधान में साक्षरता निकेतन कानपुर रोड लखनऊ में आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश, मेघालय व उत्तर प्रदेश के लगभग 100 प्रतिभागी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सम्पूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान लोकेश कुमार, निदेशक साक्षरता निकेतन लखनऊ ने दीप प्रज्वलन कर किया। जिसके पश्चात कार्यक्रम प्रभारी डॉ. एए फारुकी ने कार्यक्रम में आये सभी प्रतिभागियों के स्वागत किया। उसके बाद कार्यक्रम प्रभारी द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा पर संक्षिप्त चर्चा की हुई।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने युवाओं से अपील किया कि वह राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें तथा हमारी संस्कृति की विरासत को पीढ़ी दर पीढ़ी संरक्षित रखें। तत्पश्चात एसपी दूबे उपनिदेशक नेहरू युवा केन्द्र संगठन उप्र द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
संचालन जिला युवा समन्वयक विकास तिवारी देवरिया द्वारा किया गया। लेखाकार नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ रजनी सक्सेना, मनोज श्रीवास्तव लेखालिपिक हरदोई, डॉ. शकील अहमद (प्रशिक्षक), पंकज कुमार (पूर्व राष्ट्रीय सेवाकर्मी), पुनीत शुक्ला (प्रशिक्षक), मानस राज, अवधेश कुमार, नवीन, सुमित राकेश (राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक) आदि का सराहनीय योगदान रहा।




DOWNLOAD APP