जौनपुर। धर्मापुर ब्लाक के भुलेमऊ गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से किसान जैराम यादव की दस विस्वा खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर भुलेमऊ गांव निवासी किसान जैराम यादव पुत्र झुरी यादव के गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जानकारी होने पर जैराम यादव सैकड़ो ग्रामीणों के साथ आसपास के पम्पिंगसेट चलाकर आग बुझाए। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लगभग 10 विस्वा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। जैराम यादव के अनुसार उनका लगभग पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

DOWNLOAD APP