जौनपुर। जिले के जफराबाद कस्बे के काजी अहमद नूर मोहल्ले के एक युवक को उसकी हरियाणा की पत्नी ने एक लाख से अधिक का चूना लगाया। जब तक परिवार के लोग कुछ पता लगाते वह चंपत हो गयी।

उक्त मोहल्ला निवासी मुजाहिर हरियाणा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वर्षों से उस कम्पनी में ही था। कंपनी के दिहाड़ी मजदूरी का काम करने वाली एक महिला से वह प्यार करने लगा। वहीं पर बाद में उसने उससे निकाह भी कर लिया। पत्नी को लिवाकर वह एक दिसंबर को घर आया। घर आकर महिला को अच्छा नहीं लग रहा था। इसी बात पर पति पत्नी झगड़ा शुरू हो गया।
बुधवार की रात आठ बजे महिला अपना गहना, घर के अंदर रखा पति तथा शादीशुदा ननद के गहने सहित कुल डेढ़ लाख का सामान लेकर भाग गई। मुजाहिर ने उसे पहले ढूंढा वह नहीं मिली। उसका फोन भी स्विच आॅफ था। सुबह महिला ने फोन करके पति से बोली कि अब उससे कोई संबंध नहीं है। महिला का मायका वाराणसी में है। उसका परिवार हरियाणा में ही रहता है।




DOWNLOAD APP