जौनपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व​ विधायक पं. रमेश चंद्र शर्मा की 47वीं पुण्यतिथि नगर के परमानतपुर स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता पं. यतींद्र नाथ त्रिपाठी के आवास पर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पं. जगत नारायण तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उपस्थित लोगों ने पं. रमेश चंद्र शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा किया।

कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता पं. यतींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि हमारे पिता पंडित रमेश चंद्र शर्मा जीवन पर्यन्त क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहे। उन्हें मड़ियाहूं के जनता के बीच मड़ियाहूं का गांधी कहा जाता है। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष पं. रामकृष्ण पाठक ने कहा कि पंडित शर्मा मड़ियाहूं, बरसठी में विकास की धारा बहाए थे। अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पं. जगत नारायण तिवारी ने कहा कि शर्मा जी अपने समय में शैक्षणिक विकास के लिए अनेक शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की।
इस मौके पर हर्ष कुमार पांडेय, जयंती प्रसाद मिश्र, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, पंकज ​त्रिपाठी, विराट त्रिपाठी, आनंद मिश्र, विनोद कुमार सिंह, ऋषि सिंह, उमेश चंद्र दूबे, रजनीश श्रीवास्तव, बबलू उपाध्याय, अनुराग श्रीवास्तव, राजेश सिंह, कमलेश यादव, अतुल त्रिपाठी, मनीष अस्थाना, आकाश, वेदांत आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। आभार पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय त्रिपाठी मुन्ना ने किया। कार्यक्रम का संचालन हर्ष कुमार पांडेय एडवोकेट ने किया।




DOWNLOAD APP